फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली पाली में 315 और दूसरी पाली में 549 परीक्षार्थियों ने छोड दी परीक्षा

विज्ञापन
बागपत यमुना इंटर कालेज में परीक्षा देकर आते आते हुए - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
पीजीटी परीक्षा :
विज्ञापन

- केंद्रों पर तैनात रहा पुलिसबल, सीसीटीवी कैमरों से की निगरानी
- परीक्षार्थियों को कराया गया कोरोना गाइड लाइन का पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में मंगलवार को दो पालियों में पीजीटी की परीक्षा शांतिपूर्ण रही। परीक्षा शांतिपूर्ण व नकलविहीन बनाने के लिए केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई और केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व पर्यवेक्षक तैनात रहे। परीक्षा से पूर्व केंद्रों के गेट पर परीक्षार्थियों की सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। कोरोना संक्रमण को देखते हुए मास्क अनिवार्य रहा। केंद्रों पर परीक्षार्थियों को सोशल डिस्टेंश का पालन कराया गया। पहली पाली में तीन केंद्रों पर 315 और दूसरी पाली में चार केंद्रों पर 549 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
जिला विद्यालय निरीक्षक रवींद्र सिंह ने बताया कि जिले में मंगलवार को सुबह की पाली में तीन और शाम की पाली में चार केंद्रों पर परीक्षा हुई। पहली पाली में पंजीकृत 1311 परीक्षार्थियों में 996 ने परीक्षा दी और 315 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। दूसरी पाली में चार केंद्रों पर हुई परीक्षा में पंजीकृत 1656 परीक्षार्थियों में 1107 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 549 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न हुई। परीक्षा के दौरान अधिकारियों ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट रोड पर लगा जाम, लोग परेशान
पीजीटी परीक्षा के दौरान नगर के कोर्ट रोड पर जाम की स्थिति बनीं रही। जिससे मार्ग से गुजरने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कोर्ट रोड पर पुलिसकर्मी ने वाहनों को एक साइड लगवाकर आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें