फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बागपत में भाजपा प्रत्याशियों के लिए किया प्रचार, कहा राजशाही या प्रजातंत्र में से एक चुनना होगा

Mon, 07 Feb 2022 11:01 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में केंद्रीय पशुधन व राज्यमंत्री संजीव बालियान ने भाजपा प्रत्याशी के लिए पुसार में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि जनता को राजशाही  और प्रजातंत्र में से किसी एक को चुनना होगा। 
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत के पुसार में भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र के लिए केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने जनसभा को संबोधित किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में राजशाही या प्रजातंत्र में किसी एक को चुनना है। सपा अपनी बंदूक को रालोद के कंधे पर रखकर चला रही है। इसलिए सभी को सतर्क रहना होगा। वह पुसार में भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र रमाला के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार में बिजली, पानी, सडक़ें आदि विकास कार्यों को रफ्तार दी गई है, जबकि पूर्व की सरकारों में विकास कार्य की जगह घोटालों की झड़ी लगती थी। केंद्र की कांग्रेस सरकार में जब चौधरी अजित सिंह भी थे, तब टूजी, फोर जी व खनन आदि घोटाले हुए हैं।

मुजफ्फरनगर में सचिन गौरव की याद दिलाते हुए कहा कि उसे भूल मत जाना। भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि योगी सरकार में गुंडों के खिलाफ कार्रवाई और योग्यता के आधार पर नौकरियां दी हैं। चौधरी चरण सिंह हमेशा परिवारवाद के खिलाफ रहे तो उनके नियमों को मानकर आगे बढ़ना है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष कुलप्रकाश, सतेंद्र पंवार, पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित, सतेंद्र तुगाना, विक्रम राणा, भागवीर प्रधान आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें Exclusive Interview: केशव प्रसाद मौर्य बोले- चुनाव बाद पार्टी नेतृत्व तय करेगा मेरी भूमिका, इन बड़े सवालों के दिए जवाब

रोजगार, महिला सम्मान और कानून व्यवस्था रहेगी प्राथमिकता 
छपरौली से भाजपा प्रत्याशी सहेंद्र सिंह ने सोमवार को पुसार, लूंब व दाहा में घर-घर जाकर वोट मांगें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर विकास, रोजगार, महिलाओं का सम्मान और कानून व्यवस्था को प्राथमिकता पर रखा जाएगा। विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के अवसर, शिक्षा व चिकित्सा के क्षेत्र में कार्य कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश व क्षेत्र के विकास के लिए दस फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव में उनके पक्ष में वोट डालने की अपील की। संवाद
विज्ञापन


सबका साथ, सबका विकास सिद्धांत पर काम करती है भाजपा 
बड़ौत से भाजपा प्रत्याशी केपी मलिक ने ढिकाना, लोयन, खेड़ा इस्लामपुर, सुल्तानपुर हटाना, बड़ावद गांवों में नुक्कड़ सभा करके वोट मांगे। जनसंपर्क में उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम करती है। सरकार ने समाज के सभी वर्गों की सामाजिक व आर्थिक विकास को लेकर योजनाएं चलाई हैं। भाजपा जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास करने वाली पार्टी है। भाजपा परिवारवाद को दूर कर सभी वर्गों के विकास की सोच रखती है। उन्होंने बहकावे में न आने और प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें