फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ों की दुकान से तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
दुकान में चोरी की घटना की जानकारी लेते कोतवाल। - फोटो : BARAUT
विज्ञापन
व्यापारियों का फूटा गुस्सा, कोतवाली पहुंचकर किया हंगामा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। महावीर मार्ग पर गंगाराम मार्केट स्थित कपड़ों की दुकान से चोर मंगलवार की रात लाखों का सामान चोरी कर ले गए। बुधवार को घटना की जानकारी मिली तो व्यापारियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस ने घटना का जल्द खुलासा करने का आश्वासन देकर व्यापारियों को शांत कर दिया था। इस संबंध मेें पीड़ित व्यापारी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन

नगर निवासी अंकित जैन की गंगाराम मार्केट में कपड़ों की दुकान है। वह मंगलवार की रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। बुधवार की सुबह दुकान पर पहुंचे तो अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोर दुकान की खिड़की और दरवाजे को तोड़कर अंदर घुसे और लैपटाप, डीवीआर, कैमरा सहित तकरीबन तीन लाख रुपये कीमत के कपड़े चोरी कर ले गए। उधर, चोरी की सूचना पर व्यापारी नेता नवीन जैन बब्बल के नेतृत्व में व्यापारी कोतवाली पहुंचे और घटना को लेकर हंगामा किया। इंस्पेक्टर शिव प्रकाश ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग शांत हुए। इस संबंध में अंकित जैन ने चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें