पशु क्रूरता में तीन गिरफ्तार, 46 पशु बरामद
बागपत। कोतवाली पुलिस ने पशु चेकिंग के दौरान पशु क्रूरता अधिनियम में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक कैंटर से 46 पशु बरामद किए हैं।
कोतवाली प्रभारी ने बताया चेकिंग के दौरान खुशपरी थाना नगीना जनपद नूह हरियाणा के फकरू पुत्र अली मोहम्मद, किठाना थाना कैथल हरियाणा के प्रदीप पुत्र मदन तथा केतीपुरा बागपत के अनस पुत्र नवाब को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से एक ट्रक, एक कैंटर से क्रूरतापूर्वक 46 पशु बरामद किए हैं।