फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सैड़भर के विहिप कार्यकर्ता के घर पत्र भेजने वाले और प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले युवक को पुलिस ने उड़ीसा के कटक से गिरफ्तार कर जेल भेजा। सैड़भर के विहिप नेता कुलदीप पांचाल को धमकी भरा खत लिखने व कई महीनों से जान से मारने की धमकी मिल रही थी। सिंघावली अहीर पुलिस ने उड़ीसा के कटक से उसके घर से गिरफ्तार किया है। एसओ ने बताया कि एसआई सूरज मल ने टीम के साथ उड़ीसा से आरोपी सैय्यद अबुल अता हसन अहमद पुत्र सैय्यद रशीद अहमद निवासी कुसंबी थाना सालीपुर जिला कटक से उसके घर से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी पर विभिन्न राज्यों में दर्जनों मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा।
विज्ञापन

लेनदेन में पांच और कहासुनी में दो का चालान
अमीनगर सराय। तेड़ा चौकी क्षेत्र के नंगला रवा गांव में रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। पुलिस ने शमशाद और महताब निवासी भनेटा जट शामली, अनीश, तासीम और इरशाद निवासी नंगला रवा का शांति भंग में चालान किया है। उधर, डौला गांव में हुई मामूली कहासुनी के बाद हुए विवाद में आकाश व विकास का शांति भंग में चालान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें