फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेकड़ा के युवक ने उत्तराखंड के एक दर्जन से अधिक युवको से रेलवे विभाग मे नौकरी लगवाने के नाम पर की पच्चीस लाख रूपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। नगर निवासी एक युवक ने उत्तराखंड के करीब एक दर्जन से अधिक युवकों से रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। उत्तराखंड पुलिस ने उसके घर पर दबिश दी परंतु वह हत्थे नही चढ़ सका।
विज्ञापन

उत्तराखंड के थाना थल की पुलिस शुक्रवार को खेकड़ा कोतवाली पहुंची। टीम इंचार्ज देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि नगर निवासी कपिल ने रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर उत्तराखंड निवासी एक दर्जन से अधिक युवकों से करीब पच्चीस लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित विजय और भूपेंद्र समेत कई युवकों ने उत्तराखंड के थाना थल में धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज कराए। पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए दबिश दी परंतु वह हत्थे नहीं चढ़ सका। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि आरोपी का सुराग लगाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें