बड़ौत (बागपत)। ऑल इंडिया बैंक इप्लॉइज के आह्वान पर बुधवार को दूसरे दिन भी नगर व देहात मेें स्थित बैंक कर्मचारियों ने हड़ताल रखी और विरोध प्रदर्शन किया।
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक के आह्वान पर राष्ट्रीयकृत बैंक शाखाओं के अधिकारी व कर्मचारी सिंडिकेट बैंक के सामने एकत्र हुए और मांगों के समर्थन मेें नारेबाजी की। मांग की बैंक कर्मियों के वेतन समझौते को अविलंब लागू किया जाए। इसके बाद सभा में विक्रम सिंह आर्य ने कहा कि पांच साल में बैंक में लगभग 2.5 गुना काम बढ़ा है, जबकि कर्मचारियों की संख्या 22 हजार कम हो गईं है। एक साल हो चुका है, कोई सकारात्मक बात सरकार नहीं कर रही है, इसलिए सरकार से मांग की गई कि वेतन समझौते पर तुरंत अमल किया जाए। सभा मेें संजीव, भूपेंद्र, मोनू कुमार, दीपक, सचिन कुमार ने भी विचार रखे। इसमें डीके जैन, देवेंद्र कुमार, सचिन, देवेंद्र, भूपेंद्र, अंकुर, नीरज, अधीर, आजाद राठी, ओम सिंह, कपिल, हरिओम, बिजेंद्र, अर्जुन, भूपेंद्र, अशोक, शुभम, दलीप, राजकुमार, अंकुश आदि रहे।
वहीं मेरठ डिवीजन इंश्योरेंस इप्लॉइज यूनियन के तत्वावधान में बड़ौत एलआईसी कर्मचारियों ने दो दिवसीय हड़ताल के अंतर्गत मंगलवार को शाखा पर धरना व प्रदर्शन किया। धरने पर पल्ले गुप्ता, राजवीर, अशोक चौहान, सुधीर, नीरज, अक्षय जैन शामिल रहे।