फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालाब की भूमि कब्जामुक्त कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के लोगों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा। आरोप लगाया कि तालाब की जमीन पर अवैध रूप से लोगों ने कब्जा किया हुआ है।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचे टटीरी के लोगों ने बताया कि कस्बे में एक तालाब है, जिसमें कस्बे के पानी की निकासी होती है। लोगों ने बताया कि तालाब की भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा किया हुआ है। मिट्टी से भराव कराते हुए प्लाटिंग कराने की तैयारियां की जा रही है। इसकी शिकायत कई बार कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने बताया कि तालाब पर कब्जा होने से जलनिकासी की परेशानी होगी। इसमें नरेश कुमार, मुकेश कुमार, पवन, रणवीर सिंह, रोहित कुमार, सरवर, विनोद, यशवीर सिंह, धर्मवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें