फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में भाजपा का सफाया करेगी जनता

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को बेवकूफ बनाने का काम कर रही है। हर वर्ग परेशान है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी।
विज्ञापन

असारा गांव में कांग्रेस के कार्यक्रम में कहा कि बेरोजगार युवाओं को नौकरी नहीं मिल रही। केंद्र और प्रदेश सरकार ने जनता को लूटने का काम किया है। बड़ौत नगर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि योगी सरकार ने गन्ने का भाव नहीं बढ़ाया। बकाया गन्ना भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। मास्टर शकील अहमद ने कहा कि प्रदेश में गोवंश की दुर्गति हो रही है। सरकार गोवंश को बचाने के लिए कानून बनाए। भाजपा जुमलेबाजों की सरकार है। शमीम चौधरी ने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। जिलाध्यक्ष ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया। इसमें हेमंत कुमार एडवोकेट, मास्टर मोहम्मद उमर, उर्मिला देवी, इकबाल कवि, दुर्गेश भारद्वाज, गुलशन भड़ाना, तेजवीर, नरेंद्र, दीपक शर्मा, अमित, असगर, अली हसन, नूर हसन, मुस्तकीम, गय्यूर आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें