फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रेत खनन नहीं रूका तो भाकियू करेगी अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली (बागपत)। कस्बे में भाकियू की नरेंद्र सिंह के आवास पर बैठक हुई। वक्ताओं ने खादर में नियम विरुद्ध हो रहे रेत खनन का लेकर रोष जताया। इसमें वक्ताओं ने कहा अवैध खनन बंद नहीं हुआ तो भारतीय किसान यूनियन अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बैठक में भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने कहा कि रेत खनन नियम के विरुद्ध हो रहा है। खनन ठेकेदार रात्रि में पॉकलेन मशीनों से यमुना के बीच से रेत निकाल रहे हैं। यहीं नही यमुना की धार को भी मोड़ दी है। शाम छह बजे के बाद रेत खनन की अनुमति नहीं है मगर यह धड़ल्ले से सारी रात पॉकलेन से रेत खनन करते हैं। ओवरलोड वाहनों के चलने से हर समय दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बैठक में लोगों ने अवैध रेत खनन का तत्काल प्रभाव से बंद कराने के लिए एकजुटता दिखाई और एक मत से निर्णय लिया की एक सप्ताह में यदि डीएम नियम विरुद्ध खनन को बंद नहीं कराया और यमुना की धार को मोड़ने के लिए डाले गए रेत और पत्थर को नहीं हटाते तो भाकियू यमुना किनारे पर जाकर अनशन करेगी। इसकी अध्यक्षता ओम सिंह ने की और संचालन राजपाल ने किया। इसमें राजेंद्र, रामपाल, धर्मवीर, बिजेंद्र, नरेंद्र, सेवाराम, योगेंद्र, सुखराम, ब्रह्मपाल, बिजेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें