फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्वाजा नंगला गांव के लोगों का छपरौली ब्लाक में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

शौचालय निर्माण न होने से क्षुब्ध ख्वाजा नंगला गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को छपरौली ब्लाक में प्रदर्शन किया। ब्लाक में अधिकारियों के नहीं मिलने से आक्रोशित ग्रामीण तहसील पहुंचे और सीडीओ को ज्ञापन सौंप कर शौचालय का निर्माण कराने की मांग उठाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गांव में आज भी बहुत से पात्र लोगों के यहां पर शौचालय निर्माण नहीं हुआ है, जिस कारण उनकी बहुएं, बेटियों व महिलाओं को खुले में शौच जाना पड़ रहा है। खुले में शौच जाने के बाद छेड़खानी का डर बना रहता है, लेकिन दर्जनों बार लिखित मेें शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ब्लाक पर अधिकारियों के न मिलने पर आक्रोशित ग्रामीण तहसील पहुंचे और तहसील दिवस में सीडीओ पीसी जायसवाल, एसडीएम आशीष कुमार को ज्ञापन सौंपे और शौचालय निर्माण कराने की मांग की। बीडीओ प्रेमचन्द ने कहा शिकायत मिली है, मौके पर जाकर जांच कर कार्रवाई की जाएगी। प्रदर्शन करने वालों में कुसुम, आरती, ज्योति, राज कुमारी, पूनम, संगीता, राखी, अशोक, संजीव, प्रमोद, नीटू, हरेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें