फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कमल ज्योति पद यात्रा निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने तीन टोली मेें बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में कमल ज्योति पदयात्रा निकाली और लोगों को सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी।
बड़ौत विधानसभा में टोली इंचार्ज श्रीभगवान के नेतृत्व में गांव आचार्य खेड़ा में पदयात्रा निकाली। इसका उद्घाटन संचालक समिति के संयोजक डॉ. आत्माराम तोमर ने किया। टोली में गांव के संभावित व्यक्तियों से मिलें व सरकार की उपलब्धियों के हैंड बिल को घर-घर तक पहुंचाया। पदयात्रा में धर्मवीर सिंह प्रधान, राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, प्रधान भूपेंद्र सिंह, सत्यवीर सिंह, रविंद्र, श्रीनिवास कौशिक, गजे पहलवान, महेंद्र सिंह, नरेश, रामपाल सिंह, इंद्रजीत तोमर, विशाल तोमर, सागर, अमित आदि रहे। दूसरी टोली देहात मंडल अध्यक्ष राहुल तोमर के नेतृत्व में जागोस गांव से आरंभ हुई। जो कोताना गांव तक मुनेश त्यागी के आवास पर गई। इसमें मुख्य रूप से बालेश्वर प्रधान, मुनेश पाल, मुनेश त्यागी आदि रहे। तीसरी टोली नगर के वार्ड नंबर 19 से डॉ. नीरज कौशिक सह संयोजक के आवास से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई आर्य नगर तक गई। पदयात्रा का नेतृत्व राकेश ने किया। असमें मुख्य रूप से अतुल जैन और चंद्रवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें