फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिलवाडी गांव में मीटर लगाने के नाम पर की जा रही अवैध वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव मेें मीटर लगाने के नाम पर उपभोक्ताओं से जमकर अवैध वसूली की जा रही है। इतना ही नहीं मीटर लगाते समय विद्युत केबल को नंगे तार के रूप मेें छोड़ा जा रहा है, इसकी चपेट मेें आने से करंट लगने से रविवार को एक युवक बेहोश हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर ग्रामीणों ने समस्या को लेकर प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार गांव में वर्तमान समय में मीटर लगाने का कार्य किया जा रहा है। आरोप है कि मीटर लगाने वाले ठेकेदार व उसके कर्मचारी उपभोक्ताओं से अवैध वसूली कर रहे हैं। इतना ही नहीं मीटर लगाते वक्त केबल के तार नंगे छोड़ दिए जाते हैं, इसकी चपेट मेें आने से आए दिन कोई न कोई युवक व महिला करंट लगने से बेहोश हो रही है। रविवार को भी मीटर केबल की नंगी तारों की चपेट में आने से करंट लगने से गांव का शिवम पुत्र सतीश बेहोश हो गया। सूचना पर ग्रामीणों मेेे अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों ने समस्या को लेकर हंगामा किया और मामले की जांच कर अवैध उगाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बेहोश हालत मेें युवक को एक निजी अस्पताल मेें भर्ती कराया, जहां पर उसका इलाज चल रहा है। इस संबंध में अवर अभियंता विनय कुमार शर्मा ने कहा उपभोक्ताओं से अवैध वसूली बर्दास्त नहीं होगी। जांच कराकर कार्रवाई होगी। उधर ठेकेदार पिंटू ने आरोपों को निराधार बताया और उपभोक्ताओं से अपील की कि यदि मीटर लगाने के नाम पर उसका कोई कर्मचारी रुपये मांगता है तो इसकी सूचना दें। कर्मचारी को तुरंत हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें