फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीआर वर्कशाप में प्राइवेट कर्मचारियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित सीटीआर वर्कशाप परिसर में शनिवार को क्षेत्र के प्राइवेट कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी कर्मचारियों से नोकझोंक हुई। प्राइवेट कर्मचारियों का आरोप था कि ठेकेदार उनका शोषण कर रहा है और पांच माह से उन्हें मानदेय नहीं दे रहा है। इस कारण वे भुखमरी की कगार पर है।
विज्ञापन

शनिवार को मलकपुर, बावली, किरठल, छपरौली, तुगाना, रमाला, बड़ौली, टयौढ़ी, कोताना, लुहारी आदि सहित कई गांवों के काफी संख्या में प्राइवेट कर्मचारी सीटीआर वर्कशाप में पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उनका कहना था कि विगत पांच माह से ठेकेदार उन्हें मानदेय नहीं दे रहा है, इससे वे भुखमरी की कगार पर है। उधार रुपये लेकर परिवार का खर्च चलाना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि जब ठेकेदार से मानदेय की मांग करते हैं तो वह निकालने की धमकी देता है, अब इससे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में प्रमोद, राज कुमार, दिनेश, संजीव, नवीन, हरवीर, रहमान, मेहरबान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें