रमाला (बागपत)। मदरसा इस्माइल अरबिक कॉलेज, असारा में अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया। छात्र-छात्राओं को अल्पसंख्यक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
इस अवसर पर प्रबंधक डॉ. मोहम्मद यूसुफ चौधरी ने बताया कि सरकार की ओर से अल्पसंख्यकों के विकास के लिए मदरसा बोर्ड के माध्यम से हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, बीए, एमए तक की शिक्षा का संचालन किया जा रहा है। युवाओं के रोजगार के लिए आईटीआई कौशल विकास योजना के अंतर्गत कंप्यूटर शिक्षा आदि योजनाएं चलाई जा रही हैं। अल्पसंख्यकों को योजनाओं का लाभ लेना चाहिए। मास्टर शौकीन ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज में मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी आदि धर्मों के लोग आते हैं, जिनमें मुस्लिम समाज सबसे बड़ा वर्ग है और यही सबसे अधिक पिछड़ा हुआ है। इस मौके पर रेशमा, मो. यासीन, मो. उमर, गय्यूर अली, शाहिद, मौसम अली, अली हसन, मो. अब्बास, रूबी आदि रहे।