फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेट में मोनिका और संजू के हिस्से में कामयाबी

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सीबीएसई की ओर से आयोजित यूजीसी नेट की परीक्षा में बागपत की बेटियों ने कामयाबी हासिल की है। रमाला गांव के किसान की बेटी मोनिका ने कामयाबी हासिल की। शहर निवासी संजू यादव को भी कामयाबी मिली। दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

रमाला गांव के किसान चौधरी रामफल सिंह की बेटी मोनिका ने यूजीसी नेट परीक्षा हिंदी विषय से उत्तीर्ण की है। स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से की। मोनिका वर्तमान समय में पीएचडी कर रही हैं। परिवार में खुशी का माहौल है।
बागपत के चमरावल रोड निवासी संजू यादव पुत्री गंगाशरण यादव ने सीबीएसई द्वारा आयोजित हुई यूजीसी की नेट परीक्षा 62.67 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की है। संजू यादव ने श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स दिल्ली से अर्थशास्त्र, बीए आनर्स, दिल्ली स्कूल ऑफ एकोनॉमिक्स दिल्ली से अर्थशास्त्र से एमए किया है। विजयपाल यादव, पूर्व प्रधानाचार्य जनक सिंह सोम, पूर्व एडीजे राजेंद्र यादव, प्रधानाचार्य प्रमोद प्रकाश शर्मा, दयाराम दीक्षित, महेंद्र सिंह धामा ने खुशी जताई। संदीप यादव, प्रहलाद सिंह, सुखबीर सिंह यादव, वीर सैन यादव ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें