फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान- मजदूर विरोधी है सरकार - त्रिलोक त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि भाजपा हिंदू मुसलमान को लड़ाकर राज करना चाहती है। प्रदेश और केंद्र सरकार मजदूर और किसान विरोधी है।
विज्ञापन

बरनावा में बृहस्पतिवार को रालोद की पोल खोल धावा बोल सभा हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि रालोद के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बिजली दरों में वृद्धि कर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया है। बिजली दान वृद्धि सरकार ने वापस नहीं ली तो रालोद पूरे प्रदेश में आंदोलन छेड़ेगा। किसानों को फसलों के वाजिब दाम नहीं मिल रहे। केंद्र सरकार द्वारा घोषित एमएसपी किसानों के साथ धोखा है। पीएम मोदी ने रोजगार, किसानों को डेढ़ गुना व काल धन वापस लाने का वायदा किया, लेकिन एक भी पूरा नहीं हुआ।
उन्होंने कहा प्रदेश सरकार ने 14 दिन में गन्ना भुगतान देने का वायदा किया, लेकिन अभी भी निजी मिलों पर 12 हजार करोड़ बकाया है। सभा में मंडल अध्यक्ष यशबीर सिंह ने कहा प्रदेश सरकार किसान विरोधी है। प्रदेश में सड़के बदहाल हैं, अपराध भी बढ़ रहे हैं। इस दौरान पूर्व विधायक वीरपाल राठी, प्रदेश सचिव रणबीर सिंह दहिया, अहमद हमीद, सुखबीर सिंह गठीना, सुभाष गुर्जर, प्रमेंद्र तोमर, राजीव बालियान आदि ने विचार व्यक्त किए। सभा में 13 अगस्त को बड़ौत में पोल खोल अभियान के समापन पर होने वाली रालोद की सभा को सफल बनाने की अपील की।
विज्ञापन

सभा का संचालन मास्टर सुरेश राणा ने किया। इसकी अध्यक्षता हाजी सईद ने किया। इसमें अजगर संगठन अध्यक्ष महक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष जिले सिंह जैनपुर, सुधीर तोमर रंछाड़, अमित सोलंकी, जरीफ प्रधान, शहजाद कुरैशी, मनोज तोमर, बिजेंद्र गुर्जर, जमीरुद्दीन अब्बासी, तेजपाल धनौरा, श्रीपाल धामा, बृजमोहन शास्त्री, देवेंद्र प्रधान, ओमपाल सिंह, मंसूर राणा, हाजी हनीफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें