फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले से महापंचायत में जाएंगे 20 हजार किसान, खाप चौधरी व थांबेदार भी तैयार

विज्ञापन
बागपत कोर्ट रोड स्थित भजन विहार कालोनी में निरीक्षण करते नोडल अधिकारी एम देवराज व डीएम राजकमल या - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत/बड़ौत। मुजफ्फरनगर में होने वाली महापंचायत को एतिहासिक बनाने के लिए किसान नेताओं के साथ ही कई राजनीतिक पार्टियों के नेता और खाप चौधरी व थांबेदार जुटे है। यह सभी गांवों में जनसंपर्क कर रहे है और किसानों व आम लोगों से महापंचायत में पहुंचने की अपील कर रहे है। भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर का दावा है कि जिस तरह से जनसंपर्क चल रहा है, उसको देखते हुए जिले से करीब 20 हजार किसान व अन्य लोग महापंचायत में शामिल होने के लिए जाएंगे। लोगों ने इसके लिए पूरी तैयारी की हुई है और सभी ने अपने निजी वाहन तैयार कर लिए हैं। ढ़िकौली समेत कई गांवों से शनिवार को वाहन में राशन लेकर कुछ किसान मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हुए है। इस तरह ही महापंचायत में किसान केवल शामिल ही नहीं होंगे, बल्कि वहां सहयोग करने के लिए भी पहुंच रहे है।
विज्ञापन

महापंचायत को लेकर यह बोले खाप चौधरी व थांबेदार
देशखाप चौधरी सुरेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि मुजफ्फरनगर जाने के लिए रणनीति बनाई गई। हरियाणा के खाप चौधरियों के बाद हमारा भी महापंचायत को पूर्ण समर्थन है।
चौबीसी खाप चौधरी सुभाष चौधरी का कहना है कि महापंचायत को पूर्ण समर्थन है। गांव-गांव जाकर किसानों को एकजुट होकर महापंचायत में शामिल करने के लिए कई दिनों से संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन

पंवार खाप चौधरी के चौधरी धर्मवीर सिंह पंवार का कहना है कि पंवार खाप हमेशा किसानों के साथ रही है और आगे भी किसानों को उनका हक दिलाने के लिए प्रयासरत रहेगी।
दांगी खाप चौधरी ओमपाल का कहना है कि आज किसान परेशान व दुखी है। सरकार मनमानी पर उतर गई है। दांगी खाप किसानों के साथ खड़ी है। महांपचायत में दलबल के साथ शिरकत करेगी।
राणा खाप के चौधरी कृषिपाल राणा का कहना है कि महापंचायत केवल किसानों के हित के लिए हो रही है। इसलिए ही राणा खाप किसानों के साथ है।
मूलेजाट खाप चौधरी यामीन चौधरी का कहना है कि आज देश में किसानों की हालत बहुत दयनीय है। किसानों की कोई सुनने वाला नहीं है। महापंचायत में शामिल होकर किसानों की बात सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की जाएगी।
चौहान खाप के चौधरी विवेक चौहान का कहना है कि सरकार ने किसानों को बर्बाद करने के लिए कृषि कानून बनाया है, यह किसानों के हितों में नहीं है। चौहान खाप का महापंचायत को समर्थन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें