- बिनौली क्षेत्र के कुछ लोगों ने दो साल पहले बाइक बोट में लगाने को लिए थे 20 लाख रुपये
- अब रुपये वापस नहीं मिलने पर एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बाइक बोट में रुपये लगवाने के नाम पर बिनौली क्षेत्र के कुछ लोगों से 20 लाख रुपये से ज्यादा की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। रुपये वापस मांगने पर उसे धमकी दी जा रही है। इस मामले में एसपी से कार्रवाई की मांग की गई है।
रमाला निवासी अनीस, मीरहसन, साजिद, पप्पन व इकराम आदि ने बताया कि बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने दो साल पहले बाइक बोट में रुपये लगवाने के नाम पर 20 लाख रुपये से ज्यादा रुपये लिए थे। उनसे कहा गया था कि बाइक खरीदकर कंपनी हर महीने 9100 रुपये देगी। वह कई महीने तक उनको रुपये के लिए टरकाता रहा, लेकिन बाद में उनको रुपये देने से मना कर दिया गया। बताया कि रुपये वापस नहीं मिलने से सभी परेशान हैं। उन्होंने मंगलवार को एसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। एसपी नीरज कुमार जादौन ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।