रमाला (बागपत)। किसान दिवस पर रमाला में होने वाली सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा के लिए विधायक योगेश धामा ने कई गांवों में जनसंपर्क किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से ही प्रदेश का विकास हो रहा है।
विधायक ने किशनपुर बराल गांव में मास्टर वीर सैन तोमर के आवास पर सभा की। उन्होंने कहा भाजपा सरकार में जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। किसानों का लाभ पहुंचाया जा रहा है। 23 दिसंबर को मुख्यमंत्री आएंगे जो जिले को नई सौगात देंगे। विधायक ने अपनी निधि से नाले का निर्माण और हैंडपंप लगवाने का आश्वासन दिया । उन्होंने बावली, छछपरपुर में जनसम्पर्क किया। जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र चौधरी, मास्टर वीरसैन तोमर, देवेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह, हरबीर सिंह, प्रमोद सिंह, नानूराम, रोहताश मौजूद रहे। सतेंद्र तुगाना ने ककड़ीपुर, एल्लम, बड़ौत में जनसम्पर्क किया। जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बागपत, गौरीपुर और मीतली में लोगों से मिले। नीरज शर्मा, रविंद्र राठी, मोहन बेदी, सूरजपाल, राकेश जेन, आजय गोयल, भूपेंद्र चौहान, सुदेश चौहान, सचिन त्यागी ने भी क्षेत्रों में जनसम्पर्क किया। इसके अलावा मिल के डॉयरेक्टर संजीव उर्फ बबलू चौहान ने किरठल, लूंब, रमाला, ककड़ीपुर और असारा गांव में जनसम्पर्क किया।