बागपत। रालोद कार्यकर्ताओं की बैठक कार्यालय में हुई। इसमें 23 दिसंबर को चौधरी चरण सिंह की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी दी। इस दौरान बसपा छोड़कर रालोद में शामिल हुए कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई।
बुधवार को सिसाना रोड पर स्थित रालोद कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रदीप सिंह ने बताया 23 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जयंती पखवाड़े के तहत बनाई जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है। 25 दिसंबर को छपरौली में पुस्तकालय भवन, 26 को लहारी में, 27 को जिवाना गुलियान, 28 को खेकड़ा, 29 को ढिकौली, 31 को आशीर्वाद रिसोर्ट बागपत में जयंती मनाई जाएगी। 23 दिसंबर को दिल्ली के मावलंकर हाउस में कार्यक्रम होगा। उन्होंने बताया कि बसपा के जिला महासचिव धर्मसिंह और उनके साथी रालोद में शामिल हुए। उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई । जिलाध्यक्ष ने बताया 22 दिसंबर को रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी बड़ौत के दिगंबर जैन इंटर कॉलेज में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसमें रालोद प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक साहब सिंह, मंडल अध्यक्ष यशवीर सिंह, पूर्व विधायक अजय तोमर, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, राजू तोमर सिरसली, लेखराज, ओमवीर सिंह, विनोद खेड़ा, जयवीर सिंह, सुबोध राणा, युवा जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र, नीरज पंडित, रीता चौहान, पूर्व सभासद भूरू, सुभाष नैन मौजूद रहे।