फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की ली शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में छात्राओं ने मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ ली। कॉलेज के प्राचार्य ने छात्राओं से मतदाताओं को जागरूक करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शहर में स्थित जैन गर्ल्स डिग्री कॉलेज में लोकसभा चुनाव के चलते बृहस्पतिवार को मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आरके जैन ने कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। मतदाताओं को अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों का निर्वाह करते हुए मतदान के अधिकार का इमानदारी के साथ प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाना चाहिए। बिना किसी लोभ लालच के इमानदारी के साथ मतदान करना चाहिए। शिक्षक लोकेश्वर शर्मा ने छात्राओं को मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करने की शपथ दिलाई। इस दौरान अध्यक्ष नरेश कुमार जैन, सचिव राहुल जैन, प्रो डॉ. प्रभा अग्रवाल, कनिका, प्रवेश, रूचि, मधु, मोनिका, सविता, हीरा मलिक, दीपक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें