फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस और अर्द्ध सैनिक बल के जवानों ने गांवों में फ्लैग मार्च निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कोतवाली पुलिस व अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों ने क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों में फ्लैग मार्च निकालकर लोगों से शांतिपूर्वक मतदान करने की अपील की। कोतवाल राकेश कुमार सिंह नेतृत्व में आईटीबीपी व स्थानीय पुलिस के जवानों ने बड़ौली, शिकोहरपुर, ईदरीशपुर, अलावलपुर, औसिक्का, गुराना, हिलवाड़ी, वाजिदपुर आदि गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान लोगों से शांतिपूर्वक मतदान करने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। इस दौरान एसपी बागपत ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को चुनाव के मद्देनजर जरूरी निर्देश भी दिए। इसके बाद फ्लैग मार्च भी निकाला। इसमें कोतवाल राकेश कुमार, एसएसआई धर्मेंद्र सिंधु, आईटीबीपी के प्लाटून कमांडर, कुलदीप सिंह व पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें