फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं का पलड़ी इंटर कॉलेज में प्रदर्शन, धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। जनता इंटर कॉलेज, पलड़ी की छात्राओं ने दोबारा परीक्षा कराने के विरोध में विद्यालय के गेट पर प्रदर्शन किया। सांकेतिक धरना दिया। प्रधानाचार्य के आश्वासन पर छात्राएं शांत हुई।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज की कक्षा 12 की छात्राओं ने बताया कि आठ जनवरी को भूगोल की प्रयोगात्मक की परीक्षा हुई। इसमें कॉलेज के एक अंश कालीन अध्यापक की बेटी अनुपस्थित रही। जबकि अन्य सभी छात्राओं ने परीक्षा दी। इसी वजह से परीक्षा रद्द कर दी और इसे दोबारा कराने के लिए छात्राओं को कहा। इससे नाराज होकर परीक्षा में उपस्थित रही छात्राओं ने स्कूल में प्रदर्शन किया। सांकेतिक धरना दिया। प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने दोबारा परीक्षा नहीं कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद छात्राएं शांत हो गई। इसमें अमरीन, शबाना, मनीषा, रुकैया, नरगिस, खुशबू, बिलकिस, मुस्कान आदि रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें