बड़ौत (बागपत)।
आए दिन युवतियां और महिलाओं से हो रही छेड़छाड़ की घटना को लेकर रविवार को छछरपुर गांव में बैठक का आयोजन किया। इसमें घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मंथन किया। बाद में समस्या के निस्तारण के लिए एसपी से एक प्रतिनिधि मंडल ने मिलने का निर्णय लिया।
बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने की। संचालन गौरव ने किया। इसमें ग्राम प्रधान अनिल कुमार एडवोकेट ने कहा क्षेत्र में युवतियों व महिलाओं से छेड़छाड़ की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। यह बहुत चिंता का विषय है। कहा कि यदि पुलिस चाहे तो इन घटनाओं पर अंकुश लगा सकती है, लेकिन पुलिस अपनी ढीली कार्रवाई के चलते आ रही शिकायतों से भी पल्ला झाड़ रही है। इससे मनचलों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने एंटी रोमिया स्कवायड टीम का भी गठन किया, लेकिन टीम कहीं नजर नहीं आती। बैठक में निर्णय लिया यदि कोई मनचला युवतियां व महिलाओं से छेड़छाड़ कर पकड़ा तो उसे पुलिस को नहीं सौंपा जाएगा, बल्कि मौके पर ही आरोपी के परिजनों को बुलाया जाएगा और पंच जो फैसला देगी उसको मानना होगा। इसमें एसपी बागपत से भी मिलने का निर्णय लिया। इसमें सोहनवीर, रूकमपाल, जयपाल, नीरज, चरण सिंह, देवेंद्र, भगत सिंह, हरपाल आदि रहे।