चादीनगर (बागपत)। रटौल गावं के विद्युत उपकेंद्र पर चल रहे धरने को समाप्त कराने एक्शन नरेंद्र कुमार पहुंचे। संविदा कर्मियों ने उनसे झुलसे लाइनमैन को मुआवजा दिलाने ओर उनकी रुके वेतन को दिलाने की मांग की। एक्शन ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद धरने को समाप्त कर दिया ।
रटौल गांव में एक लाइनमैन कृष्ण कुमार झुलस गया था। ऊर्जा निगम द्वारा कोई कार्रवाई और सुनवाई न करने पर कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी है। इसके बाद क्षेत्र के लोगों के सामने परेशानी हो गई। बृहस्पतिवार को एक्शन नरेंद्र कुमार कर्मचारियों के बीच पहुंचे। धरना समाप्त कराने का आग्रह किया। कर्मचारियों ने मांग रखी कि झुलसे लाइनमैन को 50 का मुआवजा, रुका हुआ मानदेय, एक्स सर्विस मैन के बराबर वेतन की मांग की। एक्शन ने आश्वासन दिया झुलसे लाइनमैन को शासन से मदद दिलाई जाएगी। स्टाफ द्वारा मदद की जाएगी। इसके बाद कर्मचारियों ने धरने को समाप्त कर दिया। धरना खत्म कर कर्मी काम पर लौट आए। इस दौरान एसडीओ नरेश कुमार, जिला पंचायत सदस्य चौधरी मुब्बसिर, सोनी प्रधान, लियाकत, सुभाष, रामकरण, बिजेंद्र आदि रहे।