फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत शनिवार को एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, डायल-100 व साइबर क्राइम की जानकारी दी गई। छात्राओं को असामाजिक तत्वों से आत्मरक्षा के गुर भी सिखाए गए।
विज्ञापन

शहर के झांसी रानी चौक स्थित एसडी कन्या इंटर कॉलेज में शनिवार को डायल-100 प्रभारी इंस्पेक्टर जीसी शर्मा के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीओ ऑफिस हीरालाल कन्नौजिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला दरोगा सीमा शर्मा व संगीता चौधरी ने छात्राओं को मानव तस्करी, महिला हेल्पलाइन-1090, डायल-100 और डायल-181 की जानकारी प्रदान की। इसके साथ ही छात्राओं को साइबर क्राइम से अवगत कराते हुए उससे बचाव के तरीके बताए गए। वहीं, छात्राओं को असामाजिक तत्वों से खुद की रक्षा के लिए सेल्फ डिफेंस के गुर भी सिखाए गए। इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या रजनी गोयल ने आभार जताया। डॉ रितू चावला, पूनम शर्मा, शिल्पी, अर्चना शर्मा समेत कॉलेज शिक्षिकाओं व स्टाफ का भी योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें