फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 मतदान स्थलों की होगी वेब कास्टिंग इन बूथों पर रहेंगी अतिरिक्त पुलिस फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। निकाय चुनाव में 24 मतदान केंद्रों की वेब कास्टिंग होगी। ये बूथ अति संवेदनशील प्लस श्रेणी के हैं। इन पर अतिरिक्त पुलिस-फोर्स तैनात रहेगी। अफसर कमरे में बैठकर प्रत्येक मतदान स्थल की गतिविधि देख सकेंगे।
विज्ञापन

जनपद में 29 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए पुलिस - प्रशासनिक अफसर तैयारियों में लगे हैं। मतदान के समय कहां पर झगड़ा होने की संभावना रहती है। किस जगह पर पूर्व में विवाद हुआ है। उसी के आधार पर बूथों का निर्धारण किया है। 85 मतदान केंद्र पर 239 बूथ पर मतदान होगा। केंद्रों को संवेदनशील, अति संवेदनशील, अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में बांटा है। जो केंद्र अति संवेदनशील प्लस की श्रेणी में है। उन पर अफसरों की सबसे ज्यादा नजर है। उनकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए बेव कास्टिंग करने का निर्णय लिया है। 24 बूथ पर वेब कास्टिंग होगी। अफसर एक कमरे में बैठकर प्रत्येक बूथ की गतिविधियां देख पाएंगे।
सहायक निर्वाचन अधिकारी आनंद पाल सिंह ने बताया बागपत नगर पालिका क्षेत्र के अग्रवाल धर्मशाला कमरा नंबर एक व दो, ब्लाक भवन के कमरा नंबर एक और दो के बूथ की वेब कास्टिंग होगी। इसी तरह बड़ौत नगर पंचायत के महात्मा गांधी इंटर कॉलेज कमरा नंबर एक, दो, तीन व चार, प्राथमिक पाठशाला कमला नेहरू पट्टी मेहर के कमरा नंबर की बूथ की वेब कास्टिंग होगी। खेकड़ा नगर पालिका के एमएम डिग्री कॉलेज कमरा नंबर एक, दो, तीन, चार, पांच और छह, अमीनगर सराय पंचायत के जूनियर हाईस्कूल कमरा नंबर तीन और चार बूथ शामिल हैं। कस्बा टीकरी की हरिजन चौपाल के कमरा नंबर एक के बूथ, दोघट के श्री रविदास हरिजन चौपाल बूथ, छपरौली के जगजीवन राम प्राथमिक पाठशाला कमरा नंबर कमरा नंबर एक और दो बूथ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां कितने स्थान पर होगी वेब कास्टिंग
स्थान बूथ
बड़ौत नगर पालिका 8
बागपत नगर पालिका 4
खेकड़ा नगर पालिका 6
अमीनगर सराय नगर पंचायत 2
छपरौली नगर पंचायत 2
दोघट नगर पंचायत 1
टीकरी नगर पंचायत 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें