अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल की जिला कार्यकारिणी गठित
बड़ौत (बागपत)।
नगर के घट्टा बाजार स्थित कार्यालय पर अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल के कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
प्रदेश अध्यक्ष राहुल त्रिवेदी और राष्ट्रीय सचिव चंदन गुप्ता और राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज भारद्वाज के निर्देश पर अखिल भारतीय हिंदू सेवा दल के जिलाध्यक्ष अंशुल सिंह तोमर, जिला उपाध्यक्ष वरुण तोमर, जिला प्रवक्ता मनीष तोमर, जिला सलाहकार विकिन चौधरी और रोहन राणा, जिला सचिव सुमित चौधरी केतन कौशिक, नवीन कुमार, अंकित राठी, जिला महामंत्री दीपक चौहान, जिला महासचिव रवि तोमर और मीडिया प्रभारी देव चौधरी को बनाया गया। जिलाध्यक्ष अंशुल तोमर ने कहा कि पद्मावती फिल्म के विरोध में कार्यकर्ता सिनेमा हॉल संचालकों को ज्ञापन सौंपेंगे ।