फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी सप्ताह में 18 हजार बोतल ज्यादा शराब गटक गए लोग

विज्ञापन
शराब के ठेके पर शराब लेने के लिए पहुंचे लोगों का फाइल फोटो - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
आबकारी विभाग के रिकार्ड के अनुसार 1-8 जनवरी तक 40 हजार लीटर बिकी, फरवरी में 55 हजार लीटर बिक गई
विज्ञापन

देशी शराब 1-8 जनवरी तक 83 हजार 225 लीटर बिकी तो फरवरी में 86 हजार 810 लीटर बिकी
चुनाव के कारण एक ही सप्ताह में करीब 40 प्रतिशत शराब ज्यादा बिकी, शराब भी खुदरा में बेची गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। चुनाव के दौरान यहां लोगों ने खूब शराब गटकी है। यही कारण है कि चुनाव से पहले एक सप्ताह में लोग 18 हजार बोतल ज्यादा शराब गटक गए। इस तरह चुनाव के कारण एक ही सप्ताह में शराब की करीब 40 प्रतिशत बिक्री बढ़ी है। यह शराब खुदरा में बेची गई है। इसलिए अधिकारी यह भी नहीं कह सकते हैं कि वोट बटोरने के लिए इसका इस्तेमाल हुआ है।
आबकारी विभाग के रिकार्ड के अनुसार जहां 1-8 जनवरी तक देशी शराब की 83 हजार 225 लीटर बिक्री हुई थी। वहीं, इस दौरान 1-8 फरवरी के बीच 86 हजार 810 लीटर शराब बिकी है। इस तरह ही 1-8 जनवरी के बीच अंग्रेजी शराब की 40 हजार लीटर बिक्री हुई थी। फरवरी में इस बीच 55 हजार लीटर शराब की बिक्री हुई है। इस तरह 18 हजार लीटर से ज्यादा शराब की बिक्री फरवरी में मतदान से पहले हुई है। इसलिए यह माना जा रहा है कि चुनाव के कारण बिक्री बढ़ी है।
विज्ञापन

बोतल ही नहीं, पव्वा व आधा भी खूब बिके
अचानक शराब की बिक्री में बढ़ोतरी होने पर रिकार्ड की जांच की गई। दुकानों से केवल बोतल ही नहीं बिकी हैं। पव्वा व आधा भी बिके हैं। बताया जा रहा है कि हरियाणा की शराब पकड़े जाने के बाद ठेकों से बातचीत करके शराब की जगह पर्चियां दी जाती थीं। उस पर्ची के बदले ठेके से शराब मिल जाती थी। उन पर्चियों के बदले ठेका संचालक को प्रतिदिन रुपये मिल जाते थे। ऐसे में चुनाव के दौरान आरोप भी नहीं लगा सकते हैं।
विज्ञापन

जनवरी के मुकाबले फरवरी में 1-8 तारीख तक अंग्रेजी व देशी दोनों शराब की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। उस दौरान चुनाव को देखते हुए शराब की पेटी देने पर रोक थी। इसलिए ठेकों से बोतल, आधा व पव्वा ही बिके हैं। यह जरूर है कि कार्यकर्ताओं के शराब पीने के कारण बढ़ोतरी हुई है।-अखिलेश कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें