संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में सोमवार को 176 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है और चार लोगों की मौत हो गई। जिले में 7949 संक्रमित और कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 125 हो गई है। जिले में 2013 केस एक्टिव हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया।
सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि सोमवार को सिसाना, पाबला, टटीरी, कश्यप कालोनी,निरोजपुर, निवाली, खामपुर, जिमाना, जोहडी, किशनपुर, सिरसली, रंछाड, दाहा, टीकरी, दोघट, हिलवाडी, बिनौली रोड, बासौली, नांगल, कुर्डी, तुगाना, शेरपुर, छपरौली कस्बा, सूप, किरठल,आजमपुर मुलसम, कमाला, मसूरी, खेकडा कस्बा, मवींकला, फिरोजपुर, हिसावदा, अमीपुर बालैनी, हबीबपुर नंगला, डोलचा, सलामतपुर खेडी लहचौडा, पिलाना, सांकल पुट्ठी, सिखेडा, में संक्रमण की पुष्टि हुई है। संक्रमितों को कोविड अस्पताल व होम आइसोलेट कर दिया गया है।