फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील वीडियो बनाकर छात्रा को ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। क्षेत्र के एक गांव की छात्रा की एक युवक ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। उस पर शादी का दबाव भी बनाया। पीड़ित ा ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

छात्रा ने पुलिस को बताया कि कॉलेज में उसकी एक छात्र से मुलाकात हुई थी। छात्र ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। फिर उसको इंटरनेट मीडिया पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर यौन शौषण करने लगा था। उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगा। छात्रा ने परेशान होकर अपने परिजनों को पूरे मामला बताया। परिजनों के कई बार समझाने के बाद भी छात्र अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। बाद में उसको जान से मारने की धमकी दी। उसने अपनी सुरक्षा और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। छपरौली थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा का कहना है कि पीड़ित छात्रा की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी अमित पुत्र सुनील कश्यप निवासी कंडेरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें