दोघट (बागपत)। झारखंड के रांची में चल रहे 64वें स्कूल गेम्स में वेदवान आरचरी एकेडमी धनौरा के तीरंदाज मोनू वेदवान ने दो गोल्ड समेत तीन मेडल जीतकर अपना लोहा मनवाया। एकेडमी लौटने पर खिलाड़ी का स्वागत किया जाएगा।
कोच सचिन वेदवान ने बताया कि सात से ग्यारह दिसंबर तक चलने वाले गेम्स में एकेडमी के तीरंदाजों ने भी भाग लिया। अंडर-17 के इंडियन राउंड में तीरंदाज मोनू वेदवान ने 40 मीटर में गोल्ड, 30 मीटर में सिल्वर, ओवर ऑल में गोल्ड मेडल जीता। तीन पदक जीतकर खिलाड़ी ने अपना लोहा मनवाया। आठ दिसंबर को रिर्कव स्पर्धा में प्रेरित वेदवान प्रतिभाग करेगा। खिलाड़ी मोनू को बागपत तीरंदाजी संघ के महासचिव सुनील पंवार ने फोन पर बधाई दी। 13 दिसंबर को एकेडमी लौटने पर खिलाड़ी का स्वागत किया जाएगा।