बड़ौत (बागपत)। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। कहीं यज्ञ कहीं कैंडल मार्च निकालकर तो कहीं पुतले फूंककर आक्रोश व्यक्त किया।
रविवार को शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए यज्ञ व श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन हुआ। नगर पालिका चेयरमैन अमित राणा ने कहा कि पाकिस्तान का इस कायरता पूर्ण कृत्य की जितनी निंदा की जाए, वह कम है। यज्ञ व श्रद्धांजलि सभा में सतेंद्र तुगाना, विकास, नितिन, सचिन शास्त्री, गौरव देव, सुमित दांगी, विक्रांत आदि रहे।
सांसद कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता और अखिल भारतीय रोहिला क्षत्रिय विकास परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री रविंद्र रोहिला राजपूत के नेतृत्व में समाज के लोग बिनौली रोड स्थित संगठन के कार्यालय पर एकत्र हुए और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला आग के हवाले किया। इस मौके पर दो मिनट मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसमें सूरजपाल, राकेश, रोशन लाल रोहिला, विपिन रोहिला, संदीप, ललित, मुकेश, राहुल, सुनील, शैलेंद्र रोहिला, धर्मपाल, चंद्रवीर आदि रहे।
दिल्ली-सहारनपुर चौराहे पर पुलवामा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी और पैदल मार्च निकाला। इसमें लोेकेंद्र, विनोद, अजय, भानु, रवि, रजत, तिरस पाल, सर्वेश, राजीव उज्ज्वल, विनोद जैन, विनोद आदि रहे। शहीदों की याद में जागोस गांव में युवाओं ने कैंडल मार्च निकाला। गांव में ब्राह्मण समाज युवा दल के कार्यकर्ताओं ने गांव में कैंडल मार्च निकाला और पाक के पुतले और पाक के झंडे को फूंका। इसमें अंकुर शर्मा, कल्लू शास्त्री, हर्षवर्धन, सुनील शर्मा, सचिन शर्मा, सोनू, मोनू शर्मा, शुभम शर्मा, सौरव शर्मा, आशीष आदि रहे।
भाकियू कार्यकर्ताओं ने शहीद जवानों की याद में कोताना रोड पर श्रद्धांजलि सभा की। इसमें बलजोर सिंह आर्य, चौबीसा चौधरी सुभाष, नरेश पाल सिंह, विरेंद्र पाल, ओमपाल सिंह, श्याम सिंह, ओमप्रकाश, इकबाल, मदन सिंह, ब्रजपाल सिंह, आकाश तोमर आदि शामिल थे। वहीं राममूर्ति देवी प्राकृतिक चिकित्सा संस्था, दिलीप विहार में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और शांति यज्ञ किया । इसमें देवेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश, सरिता मलिक, आयुष मलिक, डॉ. ओमपाल राणा, प्रदीप कुमार, राजीव महेश्वरी, देवेंद्र मलिक, आजाद सिंह, रामपाल, महेंद्र सिंह, नरेंद्र जैन, राहुल जिंदल, आकाश बंसल, सुमित कुमार आदि रहे।
सपा और रालोद कार्यकर्ता दिलीप बिहार सीओ कार्यालय पर पास एकत्रित हुए और वहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए कैंडल मार्च शुरू किया। मार्च छपरौली चुंगी, दिल्ली बस स्टैंड होते हुए शहीद पार्क पहुंचा। इस दौरान शहीद स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सपा नेता और अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान और रणधीर प्रधान ने कहा कि आज पाक का यह कायरतापूर्ण रवैया अब बर्दास्त नहीं होगा, जरूरत पड़ी तो हम युवा सीमाओं पर जाकर इसका बदला लेंगे। रालोद नेता अरूण तोमर बोबी ने कहा कि यदि पत्थरबाजों पर रोक लगा जाती तो यह बड़ी घटना नहीं होती। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। इसमेें गौरव तोमर, रणधीर प्रधान, अनुज दांगी, ललित जैन, अमित, रण सिंह, रविंद्र तोमर, राजीव तोमर, रवि शास्त्री आदि रहे।
तहसील परिसर में राशन डीलर एसोसिएशन के सदस्य सुधीर दांगी, कुशल पाल, बिजेंद्र आदि ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी और सरकार से पाक को करार जवाब देने की मांग की। गांव किशनपुर बिराल में स्थित मदरसा इस्लामिया वेरुल उलूम में मुस्लिम समाज के लोगों व रालोद कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई, इसमें शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देकर बाद में एक जुलूस के रूप में मुख्य मार्गों से होते हुए बराल बस स्टैंड पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। इसमें युवा रालोद उपाध्यक्ष नवीन तोमर, हाजी इस्लामुद्दीन, कारी जमील शब्बीर अहमद ,अंकित, सोनू, राजीव कंडेरा, कपिल, मंगते खान ,इकबाल ,कल्याण शहजाद, हाजी मंगता , दानिश, शाहरुख खान आदि रहे।
धनौरा सिल्वर नगर गांव में रविवार को आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शहीदों जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसमें सुभाष, ओमपाल प्रधान, मा. सतबीर, मनोज, दर्शन, रामबीर, जयप्रकाश, मानव, मुकुल, एसडी कौरी, शशांक, ताज मोहम्मद, सोनू, दीपक, आशीष, बंटी, राहुल आदि रहे।