बड़ौत (बागपत)। अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा पिछड़ा वर्गों की बैठक का क्षेत्र के गांवों में आयोजन किया, इसमें गन्ना भुगतान, आवारा पशु व अन्य भाजपा की खामियों को जनता के समक्ष रखा गया।
गांव के आदमपुर, दोघट, सुजती में बैठक में जिला प्रभारी श्याम लाल सैनी, सपा के जिलाध्यक्ष मनोज चौधरी, अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र पहलवान, कार्यालय प्रभारी सुरेंद्र ने विचार रखे। कहा कि भाजपा जनता को झूठे वायदों से गुमराह कर रही है। गन्ना भुगतान, आवारा पशु, बिजली के बढे़ दाम, डीजल, पेट्रोल ने कमर तोड़ दी है। नोटबंदी, जीएसटी से सभी वर्ग परेशान हैं। अखिलेश यादव के शासन में किए विकास कार्यों की जानकारी दी। आदमपुर गांव मेें अध्यक्षता पूर्व प्रधान इंद्र्रपाल ने बैठक की। संचालन तेजपाल राणा ने किया। इसमें कृष्णपाल, हरवीर, रोशन, प्रवीण, सेवा, सूरजमल, राजवीर, बाबू शामिल रहे। दोघट में बैठक की ऋषिपाल पंवार ने अध्यक्षता की। प्रदीप कश्यप ने संचालन किया। सूजती मेें बैठक की बिजेंद्र प्रधान ने अध्यक्षता की। विपिन ने संचालन किया।