फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसायन विज्ञान से संबंधित प्रश्नों को किया गया सम्मिलित

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज में मंगलवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया, इसमें रसायन विज्ञान विषय से संबंधित प्रश्नों को प्रतियोगिता में शामिल किया। विजेताओं को ट्राफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सीनियर व जूनियर वर्ग विभाजित किए । प्रतियोगिता में रसायन विज्ञान से संबंधित प्रश्नों को शामिल किया ताकि छात्र-छात्राएं रसायन विज्ञान को अच्छी तरह समझ सकें। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में ओएमआर शीट का प्रयोग उत्तर बुक के रूप में किया । ओएमआर शीट के बारे में अभी से बच्चों को जानकारी रहने से उन्हें अन्य प्रयोगात्मक परीक्षाओं, स्नातक में आने के बाद परीक्षाओं के दौरान परेशानी नहीं रहती। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अंशिका प्रथम, नेहा द्वितीय और धीरज तृतीय रहा, जूनियर वर्ग में कपिल प्रथम, आशीष द्वितीय और पुष्पा तृतीय रही। विजेताओं को डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रबंधक विक्रम तोमर, प्रधानाचार्य राजीव तोमर व रणपाल ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें