फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टटीरी में अतिक्रमण करने वालों पर लगेगा पांच हजार का जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने कस्बे के बाजारों में नगर पंचायत के कर्मचारियों के सहयोग से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। चेयरमैन विनोद कुमार भी इसमें शामिल रहे। दुकानदारों को सड़क पर रखे सामान रखने पर जुर्माना की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर सामान रखकर बेचने से आवागमन में लोगों को दिक्कत होती है। इससे बाजार में जाम लग जाता है। वाहनों को निकलने में दिक्कत होती है। चेतावनी दी गई दोबारा अतिक्रमण किया तो सामान को जब्त कर लिया जाएगा और पांच हजार का जुर्माना भी वसूलेंगे। इसके अलावा व्यापारी आलोक शर्मा ने एसडीएम को अवगत कराया कि सांड से लोग डरे हुए हैं, जिसके बाद नगर पंचायत के कर्मचारियों को सांड पकड़ने के निर्देश दिए। अतिक्रमण हटाओ अभियान से व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन


कस्बे में चलाया सफाई अभियान
अग्रवाल मंडी टटीरी। स्वच्छता अभियान के तहत कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। एसडीएम विवेक कुमार यादव ने चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार, पंचायत के कर्मचारी सहित पुलिसकर्मियों के साथ कस्बे में सफाई अभियान चलाया। एसडीएम ने स्वच्छता के महत्व को बताया। लोगों से भी नियमित अपने घरों के बाहर सफाई रखने का आह्वान किया। इस दौरान वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा, चौकी इंचार्ज सुशील कुमार का सहयोग रहा।

टूटे पोल को बदलवाने की मांग
अग्रवाल मंडी टटीरी। बेगराज कालोनी में समाज सेवी प्रताप सिंह निरंकारी ने ऊर्जा निगम से बिजली के टूटे पोल को बदलवाने की मांग की। बताया कि कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनाई नहीं हो रही है। कार्रवाई नहीं हुई तो डीएम से इसकी शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें