बागपत। भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर ने बताया कि समाजवादी विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पूर्व बार के पूर्व महामंत्री नरेंद्र पंवार, आम आदमी पार्टी के कपिल गुर्जर, अरुण चौहान, अजय वर्मा, रालोद के महेश तोमर ने भाजपा की सदस्यता ली। इसके अलावा कल्याण गुर्जर, संजय, सुजीत पंवार, संजय पहलवान, पूर्व चेयरमैन एडवोकेट सीमा ठाकुर, सुधा रानी, विजयश्री, तेजपाल, महकार गुर्जर, महेश तोमर, रोहित त्यागी, विकास पंवार, अनिल, सलेक गुर्जर, संदीप धामा ने भी पार्टी की सदस्यता ली। इसके अलावा विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजित तोमर का सभी अधिवक्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान सतेंद्रपाल शर्मा, राजकुमार त्यागी, आजाद धामा, संदीप ठाकुर, इंद्रपाल गुर्जर, अतुल त्यागी, रमन चौधरी, देवेंद्र धामा, महेंद्र बंसल, संजय पंवार, वीर सिंह, अर्जुन गिरी, मोहित शर्मा, सुरेंद्र मौजूद रहे।