फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाल्ट होने से सात गांवों में विद्युत सप्लाई ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। विद्युत लाइन में फाल्ट से क्षेत्र में सात गांवों में पिछले दो दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से आक्रोशित लोगों ने सोमवार को गांव में प्रदर्शन किया। लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम करने का भी प्रयास किया। सूचना पर अधीक्षण अभियंता ने निगम के अधिशासी अभियंता सहित एसडीएम व अवर अभियंता को फटकार लगाई और तत्काल प्रभाव से सप्लाई सुचारू करने के निर्देश दिए। कड़ी मशक्कत के बाद निगम के कर्मचारियों ने सप्लाई सुचारू कराई।
विज्ञापन

दो दिन पहले विद्युत लाइन में फाल्ट होने से सूप, कंडेरा, बिराल, किशनपुर आदि सात गांवों में सप्लाई ठप हो गई। बिजली न आने से न तो लोग पशुओं का चारा काट पाए और न ही पेयजल व्यवस्था कर पाए। पेयजल संकट गहराने से लोगों को खेतों में स्थित नलकूपों से पानी लाना पड़ा। बार-बार शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई तो आक्रोशित लोगों ने सोमवार को सूप गांव में एकत्र होकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगों ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे जाम करने का भी प्रयास किया। उन्होंने कहा सूचना के बाद भी न तो अधिशासी अभियंता प्रथम गोपाल सिंह और न ही एसडीओ गोपाल कुमार सहित अवर अभियंता गुलशन ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा अधिकांश अधिकारी अपने आवासों से ड्यूटी कर रहे हैं। क्षेत्र मेें आना तक पसंद नहीं करते है।
हंगामे की सूचना जब एसई रामबीर सिंह को लगी तो वे तत्काल बिराल बिजलीघर पहुंचे और कर्मचारियों को फटकार लगाकर तुरंत सप्लाई सुचारू करने के निर्देश दिए। इसके बाद कर्मचारी विद्युत लाइन में फाल्ट तलाश करने में लगे। कड़ी मशक्कत के बाद फाल्ट को ठीक कराकर सप्लाई सुचारू कराई। इस दौरान वहां पर पहुंचे ग्रामीणों ने एसई को मौके पर देख पंचायत कर उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की और सप्लाई सुचारू कराने पर उनका आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें