फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में मलकपुर चीनी मिल में घोटाले की बू पाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सहकारी समिति मलकपुर के चेयरमैन धूम सिंह ने मंडलायुक्त मेरठ को फरवरी माह मेें घोटालों से संबंधित ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की । मंडलायुक्त के जांच कराने पर घोटाले खुला और उन्होंने मिल प्रबंध के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कोतवाली मेें एफआईआर के निर्देश नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

समिति के चेयरमैन धूम सिंह ने फरवरी 2018 मेें मंडलायुक्त में ज्ञापन दिया था कि पेराई सत्र 2011-12 से 2017-18 तक गन्ना मूल्य का 352 करोड़ रुपये मूल्य और 400 करोड़ रुपये ब्याज बकाया है। यह चीनी मिल वर्तमान सत्र से पिछले सत्र का भुगतान कर रही है, जो गन्ने एक्ट के विरोध है। उन्होंने ज्ञापन मेें यह मांग की कि सत्र 2017-18 का गन्ना भुगतान इस वर्ष चीनी ब्रिकी की धनराशि से कराया जाए, और पेराई सत्र 2016-17 का गन्ना भुगतान पिछले वर्ष मेें हुए लाभ और किसानों के गन्ने के दाम से प्राप्त आए से कराया जाए, क्योकि पिछले पांच साल से मिल को कोई घाट नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011-12 से लेकर 2016 लेकर गहनता की जांचकर यह पता लाए गए कि प्रत्येक वर्ष को मिल को कितनी हानि हुई है। उन्होंने कहा कि जांच कर किसानों का मूल्य और पिछले वर्ष का ब्याज दिलाया जाए और इस मिल को अधिग्रहण कर या फिर इस पर रिसीवर बैठाया जाए। धूम सिंह ने बताया कि इस पर मंडलायुक्त ने कई टीमों से जांच कराई। इसमेें घोटाला पकड़ में आया। अब उन्होंने डीएम बागपत से एफआईआर और उन फर्मों की जांच कर रिकवरी करने के आदेश दिए हैं, जिन्हें पैसा डायवर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें