फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेस-वे के बनने से टटीरी के लोगों को मिली जाम से निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के निर्माण से रेलवे फाटक पर वाहनों की संख्या कम हो गई है। फाटक लगने के समय जाम की स्थित से कम जूझना पड़ता है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के बाद से वाहन दौड़ने शुरू हो गए है। एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से टटीरी के लोगों को जाम से राहत मिली है। इस मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन नाममात्र को रह गया है। इससे कस्बावासियों को काफी लाभ मिला है। हरियाणा, पंजाब से आने वाले वाहन अब एक्सप्रेस-वे से होकर गुजर रहे हैं। टटीरी में रेलवे के आने और जाने के फाटक बंद हो जाता था। इससे रोड पर जाम लग जाता है। इस कारण प्रति दिन वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । इस दौरान वाहनों को आगे निकालने के लिए चालकों के बीच में झगड़ा होना आम रहता था। जाम को खुलवाना पुलिस कर्मियों के लिए जी का जंजाल बना हुआ था। मुकेश रूहेला, राकेश कुमार, ओमपाल, बंटी, ताहिर ने कहा कि एक्सप्रेस-वे के बनने से जाम से तो निजात मिली है। रेलवे फाटक पर पुल बन गया तो बचे हुए जाम से मुक्ति मिल जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें