फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर कौन है पाली गांव में पहुंची महिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। पाली गांव में एक महिला दो बच्चों के साथ पहुंची। वहां पर ही उनसे रात व्यतीत की। महिला कौन और कहां की रहने वाली है। इसका अभी तक पता नहीं चला। महिला हेल्प लाइन के कर्मचारी जांच पड़ताल में लगी हुई है।
विज्ञापन

एक महिला दो बच्चों के साथ पाली गांव में रविवार की रात में पहुंची। उसने वहां पर एक रात व्यतीत की। परिवार के लोगों ने ग्राम प्रधान कमल सिंह को इसकी जानकारी दी। वे उसको लेकर महिला थाना पहुंचे। पुलिस ने उससे जानकारी की, लेकिन महिला ने कोई जानकारी नहीं दी। इस बारे में महिला हेल्प लाइन से संपर्क किया । क्षेत्रीय सुगम कार्यकर्ता रश्मि अपनी टीम के साथ थाने पहुंची। वह महिला को लेकर अपने साथ आ गई। सोमवार की रात में उसको जिला अस्पताल में रखा गया। रश्मि ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर महिला को बच्चों सहित एक आश्रम में छोड़ा गया है। अग्रिम आदेश तक उनको वहीं पर रखा जाएगा। महिला कौन और कहां से आई है। इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें