जिले में बुधवार को 1604 लोगों की जांच की गई
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में बुधवार को 1604 लोगों की जांच की गई। इनमें 16 संक्रमित मिले है जबकि तीन मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2241 और 134 एक्टिव केस है। कोरोना संक्रमण से जिले में 32 लोगों की मौत हो चुकी है।
सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि बुधवार को जिले में ट्रूनेट से दो, आरटीपीसीआर 600 व 1002 एंटीजन जांच सहित 1604 लोगों की जांच की गई। इनमें 16 लोगों में की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि तीन मरीजों को ठीक होने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब जिले में संक्रमितों की संख्या 2241 हो गई व 134 केस एक्टिव है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सैनिटाइजर का छिड़काव कराकर संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए मास्क, सोशल डिस्टेंस व स्वच्छता का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए है।