फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसावदा गोशाला का होगा विस्तार : तहसीलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हिसावदा गांव में तहसीलदार रामनयन सिंह ने गोवंश आश्रय स्थल का निरीक्षण किया। यहां चारे और पानी की व्यवस्था देखी। गोशाला के सामने खाद गड्ढे की जमीन है, इसे देखकर गोशाला का विस्तार करने की तैयारी है। इसके लिए निशानदेही कराई गई है।
विज्ञापन

प्रशासन ने हिसावदा गांव में गोवंश आश्रय स्थल बनाया। रविवार को गोवंश आश्रय स्थल की व्यवस्था का जायजा लेने तहसीलदार रामनयन सिंह पहुंचे। यहां उन्हें गायों के लिए सभी व्यवस्था सही मिली। हरा और सूखा चारा रखा मिला। पीने का पानी था। साफ सफाई भी ठीक ठाक मिली। जगह कम और धूप अधिक होने के कारण गोवंश इधर-उधर खड़े मिले। आश्रय स्थल के सामने ग्राम समाज की खाद गड्ढे की जमीन पड़ी है। तहसीलदार ने बताया कि खाद गड्ढे की जमीन में पेड़ अधिक होने के कारण गोवंशों को धूप से बचाव होगा। उन्होंने इस खाद भूमि को गोवंश आश्रय स्थल की जमीन में मिलाया जाएगा। इसकी शीघ्र ही निशानदेही करा दी गई है, अब जल्द ही तार बंदी कराने का काम शुरू करा देंगे। उनके साथ बीडीओ कृपाल सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें