फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: कंरट लगने से किसान की मौत, पानी पीते वक्त हुआ हादसा

Sun, 09 Jun 2019 02:04 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

अक्सर आपने लोगों को ट्यूबवेल के पाइप के किनारे पर मुंह लगाकर पानी पीते हुए जरूर देखा होगा लेकिन इस तरह पानी पीना जानलेवा साबित हो सकता है। दरअसल यूपी के शामली में रविवार सुबह इसी तरह पानी पीते वक्त एक किसान करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


शामली के झिंझाना थानाक्षेत्र के नया गांव निवासी पचास वर्षीय किसान सूरज रविवार सुबह अपनी खेतों पर काम करने के लिए गया था। परिजनों के अनुसार 11 बजे वह वापस घर लौटने की बात कहकर घर से निकले थे। खेत का काम खत्म कर वह निकट की ट्यूबवेल पर पानी पीने चले गए। यहां पाइप से जैसे ही किसान ने मुंह लगाया तो पानी में आ रहे करंट की चपेट में आ गए और पाइप से चिपक गए। 

आसपास के लोगों ने किसान को बचाने की कोशिश की और किसान को खींचकर पाइप से अलग किया। सूचना पर ग्रामीण मौक पर दौड़ पड़े। किसान को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में जांच पड़ताल के बाद किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें