बागपत। तीन तहसील और छह ब्लॉक में 1427 निराश्रित महिला को पेंशन की स्वीकृति हो गई है। सहायक विकास अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण से सभी पात्रों के दस्तावेज कार्यालय में जमा करने के लिए निर्देशित किया है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी और प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी विमल कुमार ढाका ने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन के लिए जिले की तीनों तहसील और छह ब्लॉक से आवेदन मिले। इनमें से 1427 आवेदनों को शासन ने स्वीकृति दे दी है। अब इन महिलाओं को 500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से पेंशन मिलेगी। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी यशपाल सिंह एवं ग्राम विकास अधिकारी समाज कल्याण रोहित तोमर को निर्देशित किया है कि सभी आवेदकों की हार्ड कॉफी कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। ताकि पात्रों के खाते में धनराशि भेजी जा सके। उन्होंने बताया कि बड़ौत तहसील में 143, बागपत तहसील में 74, खेकड़ा तहसील में 44, बागपत ब्लॉक में 216, बड़ौत ब्लॉक में 235, छपरौली ब्लॉक में 141, पिलाना ब्लॉक में 202, बिनौली ब्लॉक में 194, खेकड़ा ब्लॉक में 178 आवेदन मिले हैं। इन सभी निराश्रित को पेंशन मिलेगी।