फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दस्त नियंत्रण पखवाड़ा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को दस्त नियंत्रण पखवाड़ा का शुभारंभ किया। इस दौरान बच्चों को जिंक और ओआरएस घोल के पैकेट वितरित किए। इस दौरान वक्ताओं ने गर्मी के मौसम में बच्चों को होने वाली परेशानी के बारे में बताया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में दस्त नियंत्रण पखवाड़े का शुभारंभ डीडीओ हुब लाल ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चे डायरिया से पीड़ित हो जाते हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि ओआरएस और जिंक देकर पखवाड़े का शुभारंभ किया। सीएमएस डॉ. बीएलएस कुशवाह और एसीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने कहा कि दस्त नियंत्रण पखवाड़ा नौ जून तक निरंतर क्रियाशील रहेगा। बाल्यावस्था में दस्त के दौरान ओआरएस एवं जिंक के उपयोग के प्रति जागरूकता, पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के मध्य दस्त के प्रबंधन एवं उपचार हेतु गतिविधियों को बढ़ावा देना, साथ ही उच्च प्राथमिकता एवं अतिसंवेदनशील समुदायों में जागरूकता फैलाई जाएगी। समुदाय स्तर तक ओआरएस एवं जिंक की उपलब्धता उनके उपयोग को बढ़ावा देंगे। स्वच्छता एवं हाथों को सफल रखने से विभिन्न रोगों से परिवार को सुरक्षित रखना, एएएनएम द्वारा डायरिया के समुचित उपचार के अलावा व्यक्तिगत और समुदाय स्वच्छता पारस्परिक संचार माध्यम से प्रदान किया जाएगा। समस्त ऐसे परिवार जिनमें पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों हो, वह समस्त बच्चे जो पखवाड़े के दौरान दस्त रोग से ग्रसित हो, पांच वर्ष तक के कुपोषित बच्चे वाले परिवार को प्राथमिकता देना और उपचारित कराना कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें