फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवर अभियंता मतगणना सहायक और सहायक अभियंता होंगे सुपरवाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। लोकसभा चुनाव के लिए 23 मई को लख्मीचंद पटवारी कॉलेज ऑफ एजूकेशन में होने वाली मतगणना के लिए मतगणना सहायक और मतगणना सुपरवाइजर नियुक्त किए जाएंगे। इसके लिए 13 विभागों से अवर अभियंता और सहायक अभियंताओं की सूची मांगी है।
विज्ञापन

जिले में 11 अप्रैल को लोकसभा का चुनाव समाप्त हो गया है। जिले के करीब 10 लाख मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 1027 बूथों पर चुनाव हुआ था। प्रशासन ने मतदान के बाद 1027 ईवीएम और वीवीपैट मशीनों को लख्मीचंद पटवारी कॉलेज ऑफ एजूकेशन के स्ट्रांग रूम में रखवा दिया है। 23 मई को होने वाली मतगणना के लिए कर्मचारियों को नियुक्ति किया जाएगा। मतगणना के लिए अवर अभियंता और सहायक अभियंताओं की नियुक्ति मतगणना सहायक एवं मतगणना सुपरवाइजर के रूप में होगी। सीडीओ पीसी जायसवाल ने 13 विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विभागों के सभी अवर अभियंता और सहायक अभियंताओं की सूची को जल्द उपलब्ध कराई जाए। इसके लिए एक प्रारूप जारी किया गया है, जिसकी सूचना दी जाएगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय से पहले पदनाम सहित मोबाइल नंबर और कार्यालय का नाम की सूची प्रारूप पर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।

इन विभागों से लिए जाएंगे अवर और सहायक अभियंता
विकास प्राधिकरण, विद्युत वितरण मंडल, ग्रामीण अभियंत्रण, पीएमजीएसवाई, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड, सिंचाई बड़ौत, भूमि संरक्षण अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी सिंचाई एवं जल संसाधन, नलकूप, जल निगम, जिला पंचायत, लघु सिंचाई विभाग से अवर और सहायक अभियंताओं की सूची मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें