फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिनौली व बरनावा में पाकिस्तान का पुतला जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद जवानों की शहादत को शनिवार को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान बिनौली व बरनावा में ग्रामीणों ने आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी कर पाकिस्तान का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बरनावा में हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संयोजक जगदीश भगत के नेतृत्व में सतीश वाल्मीकि, राजू, विशाल जैन, अनिल, चांद खान, बलिंद्र आदि ग्रामीण बस स्टैंड बरनावा पर एकत्र हुए और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाकर पाकिस्तान का पुतला आग के हवाले किया और केंद्र सरकार से हमले का बदला लेने की मांग की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी शहीद जवानों की शहादत को सलाम कर श्रद्धांजलि दी। अब्दुल हमीद, इनाम कुरैशी, सोमीन खान, सलीम, गुलजार, राजो, रहीश, नफीश, सोनू, इकबाल आदि रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिनौली पर अधीक्षक डॉ. अतुल बंसल ने घटना की निंदा की। जवानों की शहादत पर दो मिनट का मौन रखा। डॉ. दिनेश, डॉ. रीतू, डॉ. महकार, डॉ. आकाश, विनोद प्रसाद, अजीत धामा, अजय धामा आदि रहे। बिनौली में ग्रामीणों ने बस स्टैंड पर पाकिस्तान का पुतला जलाया। राजीव गोस्वामी, संदीप त्यागी, राजकुमार वर्मा, कृष्णपाल, अरुण धामा, राजीव धामा, गगन धामा, अशोक तोमर आदि रहे।
विज्ञापन


जिवाना के ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च
बिनौली। शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए जिवाना के ग्रामीणों ने गांव में कैंडल मार्च निकाला और कारगिल शहीद जितेंद्र सोलंकी द्वार पर पहुंचकर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उधर सिरसली गांव में भी सतबीर फौजी के आवास पर हुई श्रद्धांजलि सभा में थांबा चौधरी यशपाल सिंह, रणवीर सिंह आदि ग्रामीणों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें