फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन ढलते ही छा गया स्मॉग, बीमारियों का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम में बदलाव शुरू हो गए हैं। सर्दी ने दस्तक दे दी है। सोमवार को दिन ढलते ही वातावरण में कोहरा छा गया। जिससे लोगों को आंखों में जलन और त्वचा पर खुजली की परेशानी हुई। नेत्र रोग विशेषज्ञों का कहना है कि यह आंखों के लिए खतरा है।
विज्ञापन

सोमवार को दिन ढलते ही वातावरण में धुआं छा गया है। इससे आंखों में जलन से परेशानी हुई। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ अरविंद नरोला का कहना है कि यह एक तरह से प्रदूषित कोहरा यानी स्मॉग हैं। कोहरे में प्रदूषित कण मिल जाते है, जो सर्दी में प्रभावी हो जाती है। इससे शरीर को नुकसान पहुंचता है। सबसे ज्यादा आंखों में खुजली और जलन की शिकायत होती है। यह ही नहीं एलर्जी होने का भी खतरा रहता है। डॉ. नरोला बताते हैं कि कोहरे से आंखों में सबसे ज्यादा एलर्जी होने का खतरा रहता है। बचाव के लिए केवल स्वच्छ पानी से आंखों को साफ करना और चश्मा लगाकर चलने से ही बचाव किया जा सकता है।

दुपहिया वाहन चालकों को परेशानी
बागपत। कोहरे के चलते सड़कों पर दुपहिया वाहन लेकर निकले लोगों को परेशानी हुई। आंखों में जलन की शिकायत रही। डॉक्टरों का कहना है कि प्रदूषण से सांस संबंधी बीमारियों का खतरा भी रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें